in.com का फेसबुक पर भारत का पहला ‘InHindi’ ऐप्स

मुम्बई। नेटवर्क18 ने ताज़ा ख़बरों और मनोरंजन पर भारत का पहला हिंदी ऐप्स लॉन्च किया है। यह ‘InHindi’ ऐप्स फेसबुक टाइमलाइन के लिए लॉन्च किया गया है।

बेहद सादे और आकर्षक फॉर्मैट में संकलित इस ऐप्स के ज़रिए पाठक यह जान सकेंगे कि उनके दोस्त, यार in.com, ‘InHindi’ पर क्या पढ़ रहे हैं और आप ख़ुद भी अपने दोस्तों, यारों से वह सबकुछ भी साझा कर सकेंगे; जो आप ख़ुद पढ़ रहे हैं। इस ऐप्स में आपको मिलेगी ताज़ातरीन ख़बरों और मनोरंजन से जुड़े आलेख, साक्षात्कार, गीत, गाने, वीडियो और फोटोगैलरी की अनोखी दुनिया।


मनोरंजन in.com  की सामग्री का ख़ास आकर्षण है, यह ऐप्स आपके ऑनलाइन एड्रेस पर एक सम्पूर्ण पैकेज उपलब्ध करवाएगा। 

‘InHindi’ ऐप्स कहानियों और आलेखों की ऐसी दुनिया में ले जाएगा, जहां आपको गॉसिप्स, खेल, राजनीति, टेक्नॉलॉजी, आविष्कार, कार्स, मोबाइल्स, ट्रेंड्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े हर विषय से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।

इस ऐप्स की ख़ासियत होगी कि यह यूज़र को वह साझा करने का अवसर देगा जो वह ख़ुद पढ़ रहा है और वह यह भी जान सकेगा कि उसके दोस्त, यार क्या पढ़ रहे हैं। इस तरह यह ऐप्स यूज़र को बेहद निजी अनुभव से दो-चार होने का मौका देगा और इसकी और एक ख़ासियत यह होगी कि यह ऐप्स यूज़र की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए ही समाचार और आलेख चुनेगा। 
 
साझा करना अपने दोस्तों से जुड़े रहने का बहुत ही आसान रास्ता है और उन्हें सामान्य दिलचस्पी से जुड़ी नई से नई ख़बर की जानकारी देना भी इससे जुड़ा हुआ है। ‘फेसबुक टाइमलाइन’ से जुड़ी शुरूआती ऐप्स में यह पहली हिंदी ऐप्स है, इसलिए यह आपसे वादा करती है कि यह आपको अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग और हर उम्र के लोगों से जोड़ेगी और आपका भरपूर मनोरंजन करेगी।  

‘InHindi’
पर और अधिक जानकारी के लिए टाइमलाइन ऐप http://apps.facebook.com/inhindi   से जुड़ें।
Next Post Previous Post