फेसबुक पर सीबीएसई का फर्जी अकाउंट

फेसबुक पर किसी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का फर्जी अकाउंट बना दिया है। इस अकाउंट में सीबीएसई के असली लोगो का इस्तेमाल किया गया है। इस फर्जी अकाउंट में स्टडी मैटीरियल को भी अपलोड किया गया है। सीबीएसई का कहना है कि उनका फेसबुक पर किसी तरह का अकाउंट नहीं है। उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि सीबीएसई के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया है। सीबीएसई ने कहा कि लोगों को इस बात की सलाह है कि इस अकाउंट का इस्तेमाल न करें।
Next Post Previous Post