फेसबुक पर युवती के अश्लील फोटो डालने में एक गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो व विडिय़ों अपलोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस के अनुसार युवक तथा युवती दोनों ही एक-दूसरे को पहले से ही
जानते थे।


पुलिस सूत्रों के अनुसार देवाली निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी युवा भतीजी के नाम पर किसी व्यक्ति ने सोशल साईट फेसबुक पर अकाउंट बना लिया था। आरोपी की ओर से बनाई गई प्रोफाईल में उसकी भतीजी का फोटो तथा मोबाईल नम्बर डाल दिए है। साथ ही अश्लील फोटो तथा विडिया क्लिपिंग अपलोड़ कर दी है। जिससे उसकी भतीजी के मोबाईल पर पिछले कई दिनों से कुछ युवक लगातार फोन कर अश्लील बातें कर रहे है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में अपने साईबर एक्सपर्ट से जांच करवाई। जांच में सामने पुलिस ने एक आरोपी के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए पल्लव (२३) पुत्र रमेश शर्मा निवासी एल.आई.सी. ऑफिस के पास डूंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सामने आया कि आरोपी पहले अपने दो अन्य साथियों के साथ देवाली क्षेत्र में किराए से रहता था। इसी दौरान उसकी इस युवती से जान-पहचान हो गई थी तथा तीनों ने मिलकर इस युवती के नाम से फर्जी फेसबुक आई.डी. बना ली तथा अन्य लड़कियों से मित्रता करने के लिए फेसबुक पर चेटिंग करनी
शुरू कर दी।
परन्तु तीनों में एक युवक ने इस युवती के नाम से फेसबुक पर अश्लील फोटो व विडिय़ों अपलोड़ कर दिए थे। जिस कारण से युवती को अन्य लोगों के फोन आना शुरू हो गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Next Post Previous Post